Select Language

Search Here

राउटर के लिए वाई-फाई डोंगल को कैसे कन्फिगर करे - How To Configure Dongle With Wifi Router

make desktop wifi,what is wifi,how to make computer wifi
अगर आपके कंप्यूटर में wi-fi कार्ड नहीं है और आप अपने कंप्यूटर को wi-fi बनाना चाहते है तो इसके लिए आप अपने एक्सटर्नल wi-fi डोंगल के द्वारा भी अपने कंप्यूटर को आसानी से wi-fi बना सकते है और कंप्यूटर में wi-fi फंक्शनलिटी को ऐड कर सकते है।  इसमें आप कंप्यूटर के साथ कम्युनिकेट करने के लिए USB को  कनेक्शन की तरह से प्रयोग किया जाता है। चुकी USB का प्रयोग इंटरफ़ेस की तरह से किया जाता है। इसलिए wi-fi डोंगल को लैपटॉप और डेस्कटॉप दोनों में प्रयोग किया जा सकता है। और दोनों को wifi बनाया जा सकता है। 
कंप्यूटर को वायरलेस राउटर से कनेक्ट करने के लिए wi-fi डोंगल को कॉन्फ़िगर करना बहुत ही आसान है जिसे आप कुछ इजी स्टेप्स के द्वारा कर सकते है। इसके लिए आपको ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे। 
स्टेप -१ 
Wi-fi डोंगल को कम्प्यूटर के USB पोर्ट कनेक्ट करे। इससे USB डोंगल कंप्यूटर से पावर ले लेता है। इसे एक्सटर्नल पावर सोर्स से प्लग करने की जरुरत नहीं पड़ती है। 
कंप्यूटर के द्वारा इसे रिकॉग्नीज करने के लिए थोड़ा सा इंतजार कीजिये। एक बार ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा इसके इनस्टॉल हो जाने पर स्क्रीन के नीचे दायी तरफ एक वर्ड बैलून प्रदर्शित होगा। 
स्टेप २ 
इसके बाद wifi डोंगल के साथ आयी इंस्टालेशन CD इनस्टॉल कीजिये। डिवाइस इनस्टॉल करने के लिए स्क्रीन पर प्रदर्शित स्टेप्स फॉलो कीजिये। और सॉफ्टवेयर को पूरी तरह से इनस्टॉल होने तक प्रतीक्षा करे। अगर इंस्टालर आपको कंप्यूटर को रीस्टार्ट करने के लिए कहता है तो एक कम्पलीट रिबूट परफॉर्म कीजिये और अगले स्टेप्स पर जाने से पहले कंप्यूटर को पूरी तरह से रीस्टार्ट होने दे। 
स्टेप ३ 
स्क्रीन के नीचे दायी कोने पर मौजूद wifi के आइकॉन पर डबल क्लिक कीजिए। अब वायरलेस नेटवर्क्स की लिस्ट प्रदर्शित होगी। जहा पर आपको सभी अवेलेबल नेटवर्क्स मिल जायेगे। 
स्टेप ४ 
कंप्यूटर को राउटर से कनेक्ट करने के लिए अपना राउटर लिस्ट में सेलेक्ट कीजिये। अगर आपका राउटर पासवर्ड से सुरक्षित है तो आप पासवर्ड डालकर अपने राऊटर से कनेक्ट कर सकते है।
एक बार वायरलेस टूल द्वारा कनेक्टिंग पूरी हो जाने पर डोंगल पूरी तरह से कॉन्फ़िगर हो जायेगा।   
इस तरह से आप अपने कंप्यूटर को बिना wifi कार्ड के भी wifi बना सकते है।

No comments:

Post a Comment

Menu Bar

Website Visiters

Join Knowledge Word Community

Get Knowledge Word On Mobile

Get Knowledge Word On Mobile
Scan This Code By Your Mobile and Get Letest Notifications of Knowledge Word